BANKA में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटा 80 हजार रूपये

बांका: बांका में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बेख़ौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर एक युवक पर हमला कर 80 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। अपराधियों ने बांका शहर के स्मार्ट बाजार के पास लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर अपराधियों ने हथियार के बट से युवक के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद बाइक सवार दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गया। सूचना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है। युवक कैश कलेक्शन का काम करता है और स्मार्ट बाजार से 80 हजार लेकर निकला था। घटना मंगलवार की है।

जानकारी के अनुसार बांका के शीतलपुर गांव निवासी चंदन सिंह बांका शहर स्थित रेडियन कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता है। जिसको लेकर चंदन सिंह मंगलवार को स्मार्ट बाजार से 80 हजार रुपये कलेक्शन कर अपने ऑफिस से लौट रहा था। इस दौरान पहले से दो बाइक सवार अपराधी वहां पर घात लगा कर खड़ा था। जैसे ही चंदन स्मार्ट बाजार से निकला दोनों बाइक सवार युवक ने चंदन सिंह पर हथियार तान दिया और चंदन के बैग से 80 हजार निकाल लिया।

पीड़ित ने जब विरोध किया तो अपराधियों ने हथियार के बट से उसके सिर पर हमला कर सिर फोड़ दिया। इसके बाद बाइक सवार दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। भागने के क्रम में अपराधी का एक गोली नीचे गिर गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से युक्त गोली को बरामद किया है। लूट की घटना की सूचना के बाद मौके पर बांका पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षक कार्यालय। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

औरंगाबाद की खुशी का INDIAN VOLLEYBALL TEAM में चयन

BANKA BANKA BANKA

BANKA

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...