Nawada में अपराधियों ने JDU नेता पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 अन्य जख्मी

नवादा: नवादा में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक जदयू नेता सह मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गए। हमले में अपराधियों ने मुखिया के वाहन को भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र के दललपुर गांव स्थित ईंट भट्ठा के पास की है जहां अपराधियों ने जदयू नेता सह नारदीगंज के मुखिया रणविजय पासवान के गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

फायरिंग में राजबली पासवान नमक एक व्यक्ति को गोली लग गई जिन्हे इलाज के लिए पावापुरी विम्स में भर्ती कराया गया है। मामले में मुखिया रणविजय पासवान ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह अपने ममेरे भाई के साथ अपने कार से घर लौट रहे थे तभी दललपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास चार की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्होंने चार लोगों के ऊपर नामजद मामला दर्ज कराया है।

बताया जाता है कि पुराने रंजिश में अपराधियों ने मुखिया पर फायरिंग की। घटना की सूचना पर नारदीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Gaya में पूर्व नक्सली हत्याकांड में चार माओवादी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

NAWADA Nawada Nawada Nawada

NAWADA

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...