BHAGALPUR में घुड़सवार अपराधियों ने किसान पर की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत एक जख्मी

भागलपुर: भागलपुर में घोड़े पर सवार अपराधियों ने दो किसानों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भागलपुर के बाथ थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की है जहां घुड़सवार अपराधियों ने सुंगठिया बहियार में दो किसानों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना में एक किसान की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

BHAGALPUR
रोते बिलखते परिजन

मृतक की पहचान मुकेश कुमार मंडल के रूप में गई तो घायल किसान की पहचान कारे लाल मंडल के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दी और मामले की छानबीन में जुट गई। मामले में बताया जा रहा है कि मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मवेशी चराने को लेकर घायल कारे लाल मंडल का विवाद मिराती गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था।

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- JDU-BJP पर हमलावर रहे तेजस्वी, कहा ‘लालटेन से नहीं तो क्या फूल से मोबाइल होगा चार्ज?’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BHAGALPUR

BHAGALPUR

BHAGALPUR

BHAGALPUR

Chirag Paswan on Reservation: आरक्षण की समीक्षा नहीं होने देंगे! चिराग...

Chirag Paswan on Reservation, पटना: देश और बिहार में आरक्षण की समीक्षा को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गयी है। इस मुद्दे पर केंद्रीय...

Bihar Para Athletes: Commonwealth Games 2026 में बिहार का जलवा, सोमन...

Bihar Para Athletes, पटना: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले बिहार के पैरा...

Kacchi Dargah Bidupur Mahasetu: गंगा पर बन रहा बिहार का शानदार...

Kacchi Dargah Bidupur Mahasetu, पटना: बिहार के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देने वाली कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन महासेतु परियोजना लगभग तैयार है। गंगा नदी...