पटना सिटी के चौक थाना का केशवराय गली में अपराधियों ने दिन दहाड़े एक युवक को गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है.
युवक की पहचान नंद गोला निवासी विजय गोल्डी के रुप में की गई है. गोली युवक के पीठ में लगी है. गोली मार कर भागते अपराधियों में एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दो देसी कट्टा बरामद किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

















