शौच करने निकले वृद्ध को घात लगाए अपराधियों ने गला दबाकर की हत्या

गया : गया जिले के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखंड के ग्राम पंचायत नारायणपुर के तरवाडीह गांव में नक्सली नितेश यादव उर्फ इरफान यादव के 55 वर्षीय चाचा डोमन यादव की रविवार की सुबह हत्या हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर रोज की तरह रविवार की सुबह भी सुबह तीन बजे शौच करने निकले थे। जहां घात लगाए अज्ञात लोगों ने गमछा से मुंह बांधकर गला दबा दिया।

भूमि से जुड़ा मामला है – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि भूमि से जुड़ा मामला है। भूमि विवाद में यह हत्या हुई है। यह हत्या मृतक के घर से 20 फीट की दूरी पर हुई है। मृतक के बेटा रामलाल यादव ने बताया कि सुबह हमारे पिता डोमन यादव शौच करने निकले थे। घात लगाए लोगों ने गमछा लगाकर हत्या कर दिया। और उनके साथ मारिपिट भी किया है। जिनका दांत भी टूटा हुआ है।

यह भी देखें :

पूर्व से गांव के ही लोगों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था – SDPO अमित कुमार

उन्होंने बताया कि पूर्व से गांव के ही लोगों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। जिसका कांड संख्या 72/24 है। जिसमें खूनी जंग हुई थी। इसी की रंजिस में हत्या की गई है। जानकारी पाते ही इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार कई थाना की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाबुझाकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के विरोध में SP सांसद का पुतला दहन, करणी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

मझौलिया में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार, पैक्स चुनाव के जश्न के बीच...

बेतिया : खबर बेतिया मझौलिया थाना क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही और लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण मझौलिया प्रखंड परिसर के ठीक...

Bokaro News: BPSCL में संविदा कर्मी की मौत के बाद BGH...

Bokaro News: बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (BPSCL) के कोयला हैंडलिंग प्लांट में काम करने वाले एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की संदिग्ध हालात में...

सौतेली बेटी ने प्रेम विवाह किया तो मां ने खायी जहर,...

भागलपुर : भागलपुर में सौतेली बेटी ने प्रेम विवाह रचाया तो मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मामला बांका जिले के अमरपुर...