बबुआ गंगा घाट पहुंचा गंगा विलास क्रूज, सैलानियों का अभिनंदन

मुंगेर : अपने निर्धारित समय से 72 घंटा पहले क्रूज गंगा विलास क्रूज बबुआ गंगा घाट पहुंचा. जहां क्रूज में सवार 32 विदेशी यात्रियों का जिला प्रशासन समेत भाजपा नेताओं और स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत गाकर, फूल और बुक भेंट कर किया. सैलानी आज मुंगेर के एतिहासिक स्थल का भ्रमण किया.

जिला प्रशासन ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 13 जनवरी को वाराणसी से झंडी दिखा गंगा में तैरता जलमहल गंगा विलास क्रूज को रवाना किया. बिहार में विभिन्न गंगा घाटों पर रूकते हुए अपने निर्धारित समय से 72 घंटा पहले बबुआ गंगा घाट पहुंचा. जहां पहले से मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारी सहित मुंगेर भाजपा विधायक, भाजपा नेता और अन्य लोग के साथ-साथ स्कूली बच्चों के द्वारा क्रूज में सवार 32 विदेशी यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया.

kruj 22Scope News

घाट पर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था

अधिकारियों और नेताओं ने फूल तथा बुके देकर सैलानियों का अभिनंदन किया. वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा स्वागत गान के साथ क्लैपिंग कर सभी यात्रियों का स्वागत किया. सैलानियों ने भी बड़े ही विनम्र और शिष्टाचार के साथ सभी का अभिवादन स्वीकार किया. स्वागत में खड़े एडीएम अमरेंद्र साही ने बताया कि अपने समय से पहले मुंगेर पहुंचा गंगा विलास क्रूज पर सवार सैलानियों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त फोर्स गंगा घाट पर गई है. वहीं घाट पर मेडिकल ऑफिसर के साथ-साथ एनडीआरएफ की भी तैनाती की गई है.

पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा: विधायक

. वहीं विधायक सहित लोगों ने बताया कि पर्यटक को बढ़ावा देने लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उठाया गया यह कदम मील का पत्थर साबित होगा. हालांकि मुंगेर पहुंचते ही इस बार अधिकारियों और सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा सैलानियों को मीडिया और अन्य लोगों से दूर रखा गया.

रिपोर्ट: अमृतेश सिन्हा

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...