अजगैबीनाथ धाम में गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भागलपुर : सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में अक्षय नवमी को लेकर बिहार

झारखंड सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उत्तर वाहनी गंगा घाट पर उमड़ पड़ी है.

हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्तर वाहनी गंगा में स्नान करते हुये पूजा पाठ की और मन्नतें मांगी.

जिन भक्तों का मनोकामनाएं पूर्ण हो गयी वो भी उत्तर वाहनी गंगा घाट में बच्चों का मुंडन करवाया.

ganga1 22Scope News

आंवला नवमी पर जरूर करें ये काम

वहीं पंडित ने बताया कि अक्षय नवमी को लेकर बिहार झारखंड सहित अन्य जगहों के श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा पहुंचे हैं. आज का दिन शुभ होता है. खासकर महिलाओं की भीड़ भी गंगा घाट में देखी गई. स्नान ध्यान पूजा पाठ करते हुये आंवला नवमी पर वृक्ष के पास खिचड़ी बनाया जाता है. कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं. इसलिए खासकर यह पर्व महिलाओं द्वारा किया जाता है.

ये काम करने से सारी मनोकामनाएं होती है पूर्ण

वहीं महिलाओं ने बताया कि आंवला नवमी का दिन शुभ माना जाता है. इस दिन गंगा स्नान करने के बाद आवंला के वृक्ष के पास खिचड़ी बनाने एवं भोग लगाने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. खासकर कार्तिक पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है. कार्तिक मास में सूर्य उदय से पहले स्नान करते हैं, और कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान कर एक माह का पर्व समापन होता है. ऐसा करने से सारे कष्ट दूर होता है. इसलिए आवंला नवमी के दिन श्रद्धालु उत्तर वाहनी गंगा स्नान करते हैं. वहीं इसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था की गई है. नगर परिषद द्वारा गंगा घाट में साफ सफाई किया गया है.

रिपोर्ट: अंजनी कुमार कश्यप

Jharkhand High Court Verdict: धनबाद जमीन रजिस्ट्री मामले में 4 Sub...

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जमीन रजिस्ट्री गड़बड़ी मामले में चार पूर्व सब रजिस्ट्रारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द कर दी। कोर्ट ने निबंधन पदाधिकारी...

Jharkhand Malaria Alert: पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव Red Zone में,...

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव मलेरिया रेड जोन में शामिल। मिशन उदय M 2.0 में 700 पीएफ मरीज मिले, 352 संक्रमितों में...

JSSC Excise Constable Paper Leak: 2400 पन्नों की Chargesheet दाखिल, 179...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने 2400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। 179 आरोपी नामजद, जांच में फर्जी...