गंगा नदी से दुर्लभ प्रकार का मरा हुआ मिला मगरमच्छ, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

मोकामा : मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में गंगा नदी से दुर्लभ प्रकार का मगरमच्छ निकाला गया। पानी से मगरमच्छ को निकालते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ग्रामीणों की नजर पानी में उपलाते मगरमच्छ पर गई। कुछ युवकों ने हिम्मत कर मगरमच्छ को पानी से बाहर निकाला। मगरमच्छ मरा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा स्नान करने गए लोगों को तेज दुर्गंध का अहसास हुआ। आस-पास देखने पर गंगा नदी में एक मगरमच्छ उपलाते दिखाई पड़ा। कुछ युवक गंगा नदी में कूद पड़े और मगरमच्छ को पानी से बाहर निकाला गया।

Goal 7 22Scope News

लोगों का कहना है कि मगरमच्छ की 3 दिन पहले मौत हो गई थी

संभावना जताई जा रही कि मगरमच्छ की तीन दिनों पहले मौत हो गई थी। मगरमच्छ की मौत कैसे हुई तत्काल स्पष्ट नहीं हुआ है। मगरमच्छ के पानी से बाहर निकलते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर हाथीदह के अपर थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा भी पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी गई। इस सूचना पर वन विभाग की टीम भी दरियापुर पहुंची और मृत मगरमच्छ को कब्जे में कर पटना रवाना हो गई। मगरमच्छ के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मगरमच्छ की मौत पर सस्पेंस बना रहेगा।

यह भी पढ़े : जनसंपर्क के दौरान राजद प्रत्याशी के काफिले पर पथराव, कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना। बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...