Advertisment

गंगा तट पर मिला मगरमच्छ, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

साहिबगंज : झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र पूर्वी प्राणपुर पंचायत के रज्जाक टोला के समीप गंगा नदी में एक मगरमच्छ देखा गया. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. मगरमच्छ को देखने के लिए गंगा नदी किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

बताया जा रहा है कि सोमवार को कुछ स्थानीय लोग गंगा नदी के आसपास घूम रहे थे. इसी दौरान लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी. लोगों ने इसकी सूचना गंगा प्रहरी व वन विभाग के अधिकारियों को दी. दिनभर बारिश होने से वन विभाग की टीम थोडा विलंब से पहुंची. इस कारण मगरमच्छ का पता नहीं चल पाया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ पानी के तेज बहाव के कारण तैर रहा था. वन विभाग की ओर से लोगों को गंगा नदी में स्नान नहीं करने को कहा गया है. मगरमच्छ बिहार के कोसी नदी में देखने को मिलता है. संभवतः बाढ के पानी के साथ यहां आ गया है.

 

रिपोर्ट : अमन

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...