Advertisment

CRPF के महिला वीरांगनाओं की बाइकर्स जत्था पहुंची औरंगाबाद

औरंगाबाद : देश की आजादी के अमृत महोत्सव के श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की कड़ी में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से केंद्रीय पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा शुरू किए गए नारी शक्ति अभियान के तहत सीआरपीएफ की 150 वीरांगना महिला बाइकर्स समूह की ‘यशस्विनि यात्रा’ बिहार के औरंगाबाद पहुंची। यात्रा में शामिल वीरांगवाओं का शहर के बियाडा ग्रोथ सेंटर स्थित सीआरपीएफ बटालियन हेडक्वार्टर परिसर में कमांडेंट जियाउं सिंह के नेतृत्व में शानदार-जानदार और भव्यतम स्वागत किया गया। इस दौरान महिला बाइकर्स समूह के स्वागत में पलक पावड़े बिछाए स्कूली बच्चों ने तिरंगा लहराकर अभिनंदन किया। वीरांगनाओं पर पुष्प वर्षा की गई। उन्हे फुलों का हार पहनाया गया।

CRPF के महिला वीरांगनाओं की बाइकर्स जत्था पहुंची औरंगाबाद

सीआरपीएफ की वीरांगनाओं की टीम लीडर खानेश्वरी ने बताया कि राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान को बल देने के उदेश्य से यह यात्रा देश के तीन अलग-अलग स्थानों-श्रीनगर, शिलांग और कन्याकुमारी से निकली है। तीनों ही यात्राएं 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर पहुंचकर समाप्त होगी। हर यात्रा में 75 बाइक शामिल है। यात्रा देश के 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए कुल 10 हजार किमी. का सफर तय करेगी। जिस टीम को वह लीड कर रही है, वह यात्रा मेघालय के शिलांग से पांच अक्टूबर को निकली है।

बता दें कि यह यात्रा भी 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं बल्कि उनसे आगे बढ़कर है। इस बात को अवाम को बेहतर तरीकें से समझने की जरूरत है। बेटियां सरस्वती, काली और दुर्गा स्वरूप है। बेटियों को भी आगे बढ़ने दें। उन्हें कामयाब होने दें और इसमें सहयोग भी करे। उनकी सभी से यही विनम्र अपील है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...