सीयूजे के पूर्व छात्र मोहम्मद रुस्तम का यूके के प्रतिष्ठित शिवनिंग स्कॉलरशिप में हुआ चयन

रांची. सीयूजे के पूर्व छात्र मोहम्मद रुस्तम का यूनाइटेड किंगडम द्वारा प्रदत्त विश्व के प्रतिष्ठित शिवनिंग स्कॉलरशिप (Chevening Scholarship) में चयन हुआ है। मोहम्मद रुस्तम ने सीयूजे के इंटीग्रेटेड एम.टेक. एनर्जी इंजीनियरिंग विभाग से पढ़ाई की है। उनका चयन लन्दन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) के एमएससी इंटरनेशनल सोशल एंड पब्लिक पॉलिसी प्रोग्राम में हुआ है।

लन्दन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस विश्व के सर्वश्रेष्ठ सोशल साइंस संस्थानों में से एक है और इसका सोशल पॉलिसी एंड एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम क्यूएस विश्व यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 के अनुसार नंबर एक (1) प्रोग्राम है।शिवनिंग स्कॉलरशिप हर वर्ष भविष्य के लीडर बनाने हेतु एक वर्ष के ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए दिया जाता है। यह प्रोग्राम ऐसे लीडर बनाता है जो अकादमिक रूप से भी सुदृढ़ होते हैं और साथ ही नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित की जाती है। पूरे विश्व से मात्र तीन प्रतिशत लोगों को ही इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप के लिए चुना जाता है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने मोहम्मद रुस्तम को बधाई दी है कि उन्होंने विश्व पटल पर अपनी मेहनत से अपना स्थान बनाया है और अपने विश्वविद्यालय और देश की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाया है। एनर्जी इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष, प्रो. संजय कुमार समदर्शी ने भी छात्र की सफलता को सराहा और विश्वविद्यालय और देश का नाम रोशन करने पर साधुवाद दिया। पूर्व छात्र प्रकोष्ठ के अधिष्ठाता, डॉ भास्कर सिंह ने भी बधाई दी और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए उन्हें एक प्रेरणास्रोत बताया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img