झारखंड टूल रुम रांची के दो छात्रों का आईआईटी गांधीनगर में हुआ चयन

रांचीः झारखंड गवर्मेंट टूल रुम रांची के डिप्लोमा के आखिरी वर्ष के दो छात्रों का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी गांधीनगर में हुआ है। इन दोनों छात्रों का नाम आकाश कुमार महतो और सौरव कुमार है दोनों का चयन आईआईटी गांधीनगर में इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत हुआ है।

ये भी पढ़ें- एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

दोनों छात्रों को रचनात्मक शिक्षा केन्द्र में तीन महीने तक नई टेक्नोलॅाजी, कटिंग एज टेक्नोलॅाजी और अनुसंधान जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों ही छात्र चयन होने पर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। दोनों की ट्रेनिंग दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरु हो जाएगी।

प्राचार्य ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

संस्थान से दो छात्रों के चयन होने के बाद प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता ने छात्रों से मुलाकात की और उनको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्थान के छात्रों का चयन देश के कई नामचीन कंपनियों में हुआ है।

संस्थान से निकले छात्र कड़ी मेहनत करके कई बड़ी-बड़ी कंपनियों में गए हैं। इस मौके पर प्राचार्य ने संस्थान के स्टाफ के साथ दोनों छात्रों को लेटर प्रदान किया।

 

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...