Advertisment

साइबर अपराधियों ने एसबीआइ बेतिया के चीफ मैनेजर बनकर की ठगी

रांची:  साइबर अपराधियों ने एसबीआइ बेतिया के चीफ मैनेजर विकास कुमार बनकर रांची के रातू रोड इंद्रपुरी इलाके के एक व्यक्ति से फ्लैट का भाड़ा देने के नाम पर 12 हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित व्यक्ति का फ्लैट जमशेदपुर में स्थित है, और उन्होंने ओएलएक्स पर फ्लैट भाड़े पर देने का विज्ञापन दिया था, जिसमें एक माह का भाड़ा 12 हजार रुपये रखा था। विज्ञापन में अपना नंबर भी दिया था।

साइबर अपराधी ने फ्लैट मालिक से फोन पर संपर्क किया और जानकारी लेने के बाद पीड़ित की पत्नी के फोन पर एक मैसेज आया जिसमें बताया गया कि उनके खाते में 60 हजार रुपये क्रेडिट हो गए हैं। यह मैसेज एसबीआइ के लोगो के साथ था, जिससे पीड़ित ने यह समझा कि रकम उनके खाते में जमा हो गई है। उनकी पत्नी ने यह जानकारी अपने पति को दी, जो रांची के बाहर एक स्कूल की प्राचार्या हैं।

साइबर अपराधी ने खुद को बेतिया एसबीआइ का चीफ मैनेजर विकास कुमार बताते हुए फ्लैट मालिक को अपनी डिटेल भेजी थी। इस पर फ्लैट मालिक ने साइबर अपराधी से कहा कि उन्हें एक माह का भाड़ा और एक माह का एडवांस यानी कुल 24 हजार रुपये चाहिए। जवाब में चीफ मैनेजर ने कहा कि बाकी के रुपये एक अन्य खाते से वापस कर दें। इस पर फ्लैट मालिक ने साइबर अपराधी द्वारा दिए गए खाते में 12 हजार रुपये भेज दिए।

जब दो से तीन दिनों के बाद पत्नी ने एकाउंट चेक किया, तो पाया कि रुपये क्रेडिट नहीं हुए थे। तब उन्हें एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं।

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...