ESCORT सर्विस के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh: जिले की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ESCORT SERVICE के नाम पर ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग (सेक्सटॉर्शन) करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र से इस गिरोह के चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

फर्जी वेबसाइट और UPI के जरिए ठगीः

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संगठित गिरोह फर्जी वेबसाइटों पर ESCORT SERVICE के विज्ञापन डालकर देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों को झांसे में ले रहा है। इसके बाद आरोपित UPI और अन्य डिजिटल माध्यमों से पैसे की ठगी करते थे और कई मामलों में पीड़ितों को ब्लैकमेल भी किया जाता था।

छापेमारी में चार अपराधी गिरफ्तारः

सूचना के आधार पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नूतन नगर में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही चार युवक भागने लगे, लेकिन टीम ने सभी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  • विवेक कुमार
  • बादल मंडल
  • दीपक मंडल
  • शेखर कुमार

मोबाइल, सिम कार्ड और बैंक दस्तावेज बरामदः

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, अलग-अलग सिम कार्ड, विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड, पैन कार्ड और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले अन्य डिजिटल साक्ष बरामद किए गए।

मुफस्सिल थाना में केस दर्जः

इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 207/25 दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी हजारीबाग जिले के ही निवासी हैं और उनकी उम्र 21 से 25 वर्ष के बीच है।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारीः

इस पूरे मामले की जानकारी हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...

Siwan Fake Currency Factory: महिला के घर में चल रही थी...

Siwan Fake Currency Factory: बिहार के सिवान जिला में पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के अवैध कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफ़ाश किया...