दही बड़े ने ली बच्ची की जान, खाकर छह पड़ोसी भी बीमार

बक्सर : सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौना गांव में गणेश चतुर्थी के दिन बने पकवान ने एक बच्ची की जान ले ली और छह लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया । घटना सिमरी थाना के एकौना गांव की है। लव राय के घर गणेश चतुर्थी के मौके पर दहीबड़ा बना जिसे सबसे पहले एक बच्ची ने खाया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो घरवाले उसकी देखभाल में लग गए और बचा हुआ दहीबड़ा पड़ोस में रहने वाले राजब खरवार के घर भेज दिया। राजब के परिवार वालों ने दहीबड़े को खाया और परिवार के छह लोगों की तबियत बिगड़ गई। आनन -फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच बच्ची की मौत हो गई। अबतक इस मामले कोई प्रथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बच्ची के बीमार पड़ने के बाद भी घरवाले शायद ये नहीं समझ पाए कि दहीबाड़ा खाने से ही उसकी तबियत बिगड़ी है, इसलिए पड़ोसी के यहां बचा हुआ दहीबड़ा भेज दिया।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा