बहू ने आदमी बुलाकर ससुर को पिटवाया

बोकारोः बोकारो में एक बहू ने मायके से आदमी बुलवाकर अपने रिटायर्ड ससुर की पिटाई करवा दी। ससुर को इतना पिटवाई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। यह मामला बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 डी का बताया जा रहा है। जहां आवास संख्या 2002 में घुसकर बहू के मायके वालों ने पिटाई कर दी।

हमला 3 22Scope News

बहू ने ससुर से रुपए की डिमांड की थी

बताया जा रहा है कि जख्मी ससुर भीम महतो से उनकी बहू ने रुपए की डिमांड की थी लेकिन ससुर ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद बहू ने इसकी सूचना मोबाइल फोन से अपने मायके तुपकाडीह में दे दी।

बहू ने आदमी बुलाकर ससुर को पिटवाया

इसके बाद लगभग दस की संख्या में आए लोगों ने भीम महतो की जमकर पिटाई कर दी। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- लोहरदगा से 1500 किलो अवैध डोडा बरामद 

जख्मी के मुताबिक पैसे की लेनदेन को लेकर पहले भी विवाद हुई थी तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही हैं।

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...