जमुई : ससुर ने बेरहमी से अपनी बहू की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। मामला गिद्धौर थानाक्षेत्र के कुंधुर इलाके की है। सूत्रों की माने तो आरोपी ससुर सुरेंद्र यादव का बराबर अपने बेटे और बहू सुनीता के साथ विवाद होता रहता था। कारण ससुर द्वारा अपने पुश्तैनी जमीन को बेचने का था। ससुर किसी धार्मिक पंथ को मानता था और सत्संग करने के लिए लगातार जमीन बेच रहा था। जब इस काम का विरोध बेटे और बहू द्वारा किया गया तो उन्हें घर से निकाल दिया था, जो नजदीक ही था।
लोगों की मानें तो शायद इसी बात के विवाद से गुस्साए ससुर ने आज उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के बाद सास भी भागने के फिराक में थी लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार सास की संलिप्तता की बात लोग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ सतीश सुमन ने इसे घरेलू कलह में हत्या कहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

















