डीएवी पब्लिक स्कूल शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

Giridih: सरिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव में सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षक गणेश कुमार सिन्हा (32 वर्ष) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गणेश सिन्हा बगड़ो परसिया निवासी थे और रोज की तरह अपने घर से सरिया स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल पढ़ाने जा रहे थे।

पुलिस ने जब्त किया ट्रैक्टरः

रास्ते में परसिया के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बगोदर ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण हो रहा हादसाः

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

रिपोर्टः राज रवानी

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sahibganj MDMA Drug Seizure: उधवा दियारा में नशे का कारोबार! पुलिस...

Sahibganj MDMA Drug Seizure: झारखंड के साहिबगंज जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार...

Bihar New Education Policy 2027: अब रटकर पास होने का दौर...

Bihar New Education Policy 2027, पटना: बिहार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य में मार्च 2027...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026: आपका पैक्स भी पा सकता है...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026, पटना: बिहार में प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के बेहतर कामकाज को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री...