जगन्नाथपुर रथ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की डीसी-एसएसपी ने की समीक्षा

रांची: झारखंड: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का स्थल निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। रांची के उपायुक्त (DC), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) और यातायात पुलिस अधीक्षक (Traffic SP) ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, यातायात संचालन, स्टॉल प्रबंधन सहित तमाम पहलुओं की समीक्षा की।

इस बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 27 जून को निकाली जाएगी, जिसके साथ दस दिवसीय भव्य मेला शुरू होगा। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

उपायुक्त ने साफ कहा कि मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं आम श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत इस बार मेले में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों और वालंटियर्स की तैनाती की जाएगी। वरिष्ठ एसपी ने बताया कि प्रशासन के सामने दो बड़ी जिम्मेदारियां हैं—सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण। इसके लिए संयुक्त आदेश (Joint Order) निकाला जा रहा है ताकि सड़क पर अतिक्रमण न हो और भीड़ नियंत्रित रहे। विशेष टीमों का गठन किया गया है जो मेले में ट्रैफिक और स्टॉल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखेगी।

प्रशासन और मंदिर समिति के संयुक्त प्रयासों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जगन्नाथपुर रथ मेला 2025 श्रद्धालुओं के लिए यादगार, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहे।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...