कुंभ स्नान करके लौट रहे मोतिहारी के पूरे परिवार की मौत, दिल्ली में रह रहे थे लोग

मोतिहारी : प्रयागराज महाकुंभ-2025 से जुड़ी एक दुखद सूचना आगरा से आ रही है। महाकुंभ में स्नान कर दिल्ली वापस लौट रहा मोतिहारी का परिवार एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा सोमवार तड़के आगरा में हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसी पति-पत्नी के साथ मासूम बेटे और बेटी की लाश को बाहर निकाला। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत परिवारवालों के परिजनों से पुलिस संपर्क साधने में जुटी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसी पति-पत्नी के साथ मासूम बेटे और बेटी की लाश को बाहर निकाला। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत परिवारवालों के परिजनों से पुलिस संपर्क साधने में जुटी है।

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आगरा के फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। कुंभ स्नान कर कार से जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। बताया गया है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार दूसरी लाइन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई।

भीषण हादसे के बाद लगा जाम, क्रेन की सहायता से हटवाए गए दुर्घटनाग्रस्त वाहन

हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों के हटवाने के बाद मार्ग सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है। लखनऊ एक्सप्रसे-वे पर माइल स्टोन 31 पर हुए हादसे में भीषण भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार हादसे में ओम प्रकाश उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मृ़त्यु हो गई।

यह भी देखें :

सभी लोग मोतिहारी के पिरारी गांव के रहने वाले थे

आपको बता दें कि मोतिहारी छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया निवासी ओमप्रकाश आर्या और उनकी पत्नी पूर्णिमा एवं अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ दिल्ली में रहते थे। 26 जनवरी को अपने कार से प्रयाग कुंभ स्नान करने आए फिर स्नान करने के बाद कल शाम वापस दिल्ली लौट रहे थे। तभी आगरा से 30 किलोमीटर पहले हाईवे पर उनकी कार कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराई उल्टे दिशा में दूसरे रोड पर पहुंच गई। उसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही ट्रक से जोरदार टक्करें हुई और कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें पूरे परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। बॉडी को मोतिहारी लाने की प्रक्रिया हो रही है। चिरैया थाना क्षेत्र के पिरारी गांव के निवासी हैं।

इस दुखद घटना से मातम में पूरा परिवार

कुंभ स्नान करने गए मोतिहारी के एक पूरे परिवार की हुई सड़क हादसे में मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया निवासी ओमप्रकाश आर्या और उनकी पत्नी पूर्णिमा एवं अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ दिल्ली में रहते थे। 26 जनवरी को अपने कार से प्रयाग कुंभ स्नान करने आए फिर स्नान करने के बाद वापस दिल्ली लौटने के दौरान हाईवे पर उनकी कार कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराई और उल्टे दिशा में दूसरे रोड पर पहुंच गई। उसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हुई और कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें पूरे परिवार की दर्दनाक मौत हो गई।

Motihari Faimly 22Scope News
इस दुखद घटना से मातम में पूरा परिवार

फिलहाल उनके सगे संबंधी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और बॉडी को मोतिहारी लाने की प्रक्रिया हो रही है। वहीं इनके घर का माहौल गमगीन है। परिवार के लोगो का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक की भतीजी आशी में कहा कि मेरे चाचा दिल्ली में रहते थे और कुंभ से लौटने के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मृतक की भाभी नीलू देवी ने रो-रोकर कहा कि मेरे देवर की मौत सड़क हादसे में हुई है।

यह भी पढ़े : महाकुंभ में स्नान कर लौट रहा दिल्ली निवासी पूरा परिवार सड़क हादसे में खत्म, 4 की मौत

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...