Advertisment

फांसी के फंदे से झूलता मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बेरमो (बोकारो) : जिला के चंद्रपुरा थाना के बंदियों पंचायत अंतर्गत हथियापत्थर गांव के 52 वर्षीय शंकर ठाकुर का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना प्रभारी दुलर चौड़े दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया।

मृतक का बेटा राजु कुमार ठाकुर ने बताया कि बगल के घर में बैठक के लिए शुक्रवार शाम चार बजे बुलाया गया था। उसके बाद वे घर नहीं लौटे। उसके बाद हमलोग खोजबीन करना शुरू किए लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। उन्होंने अपना मोइबल भी घर में ही छोड़ दिए थे। रात को 11 बजे घर के पीछे जेहराघुटु में पलास के पेड़ में फांसी के फंदे से झूलता हुआ देखा, तब जाकर सभी को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि, मेरे पापा फांसी नहीं लगा सकते हैं। उनको किसी ने मार कर लटका दिया। यदि वे अपने से फांसी लगाते तो उनका पैर जमीन से सटा नहीं होता। घटना को लेकर परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है।

इस संबंध में चंद्रपुरा थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने कहा कि शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई का पता चल पायेगा। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा होगा।

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...