धनबादः तीन दिनों से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला।शव पूरी तरह क्षत-विक्षत है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना पर पहुंच कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि खुशरी पंचायत निवासी किशन मोदत तीन से लापता था, मृतक के पिता ने निरसा थाने में अपने बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मृतक अपनी पत्नी से परेशान था। मृतक की शादी डेढ़ वर्ष पहले थाना पूर्व टुंडी के रहने वाली सविता मोदक के साथ हुई थी। लेकिन पत्नी ससुराल में बसने के लिए दबाव बना रही थी। इसी कारण पति-पत्नी में कहा-सुनी होते रहती थी।
पिता ने मृतक के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टः संदीप कुमार शर्मा


















