Ranchi : राजधानी रांची में दो युवको के बीच जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में भुक्तभोगी युवक ने थाना में कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। भुक्तभोगी युवको का नाम अजीत कुमार और शुभम कुमार है।
ये भी पढ़ें- Giridih : खेत किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप…
Ranchi : कई युवको ने मिलकर कर दिया चाकू से हमला
मामला सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक अजीत व शुभम रात में बाइक से अपने घर आ रहा था इसी दौरान देर रात सड़क पर दो लोग खड़े थे। इसी दौरान अजीत ने दोनों को टोक दिया कि इतनी रात में यहां क्या कर रहे हो। इसी बात को लेकर दोनों युवको ने बहस शुरु कर दी।
ये भी पढ़ें- Garhwa : नाले में डूबकर शिक्षक की मौत, फंसा हुआ…
जोरदार बहस होते ही युवको ने कुछ और साथियों को फोन करके बुला लिया। इसी दौरान बाहर से आए युवको ने दोनों के साथ मारपीट शुरु कर दी। बहस बढ़ने के बाद उनमें से एक युवक ने अजीत पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवक का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।