Giridih : गेमिंग एप का लिंक भेजकर ठगी करने वाले 5 धराए, Enquiry के नाम पर

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी की गिरिडीह के गाण्डेय थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें है। जिसके बाद साइबर डीएसपी आबिद खान के द्वारा एक छापेमारी टीम का गठन करने के बाद छापेमारी की।

ये भी पढ़ें- Ranchi : बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े जेवर दुकान से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस… 

इस टीम में पुलिस निरीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, पुनित कुमार गौतम, सहायक अवर निरीक्षक संजय मुखियार, आरक्षी जितेन्द्र कुमार महतो, दामोदर प्रसाद मेहता को शामिल करते हुए छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान कुल 5 साइबर ठग गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान कुल 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में देवघर मारगोमुण्डा थाना के बनसिम्मी का शहनवाज अंसारी, डुमरिया का दीपक कुमार, गिरिडीह हीरोडीह थाना के टिकोडीह का उपेन्द्र कुमार महथा, तिसरी भिता का रंजित चौधरी, बिरनी भदखॉ का प्रकाश कुमार वर्मा शामिल है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : विदेश में लाखों की नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, मामला पहुंचा थाना… 

पुलिस ने इनके पास से 18 मोबाइल, 29 सीम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 20 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 लैपटॉप और 02 क्युआर कोड बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे फर्जी सिम का प्रयोग कर एक ऐप्प के माध्यम से ग्राहको से Enquiry के नाम पर उनके साथ पैसो की ठगी करते थे।

ग्राहकों का आधार कार्ड, पासबुक समेत कागजात के जरिये करते थे ठगी

इसके साथ ही व्हाट्सएप पर गेमिंग एप का लिंक भेज कर आम लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे। ग्राहकों का आधार कार्ड, पासबुक एवं अन्य कागजात धोखे से रख लेते थे। उसके उपयोग से ठगी के पैसे का कमीशन लेकर प्रज्ञा केन्द्र से निकलवाने का काम करते है। बता दें कि गिरिडीह पुलिस ने बीते 9 महीने में 235 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की है।

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...

Patna Ice Cream Food Safety Action: पटना में आइसक्रीम प्रतिष्ठानों पर...

Patna Ice Cream Food Safety Action: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...

Nashamukt Bihar Abhiyan 2026: आज से शुरू होगा नशामुक्त बिहार अभियान,...

Nashamukt Bihar Abhiyan 2026, पटना: बिहार में युवाओं और आम नागरिकों को शराब, ड्रग्स तथा अन्य प्रकार के नशे से दूर रखने के उद्देश्य...