प्रकाशित: पढ़ने का समय: 1 मिनट
रांची: न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में रांची के बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन घोटाले के आरोपित हेमंत सोरेन की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।
सुनवाई के दोरान दोनों पक्षों की ओर से लिखित जवाब दाखिल किया गया है। सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इस मामले अदालत 13 मई को अपना फैसला सुनाएगी।
हेमंत सोरेन ने जमानत की गुहार लगाते हुए 15 अप्रैल को याचिका दाखिल की है। हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के 75 दिनों बाद जमानत याचिका दाखिल की है।
ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की देर शाम गिरफ्तार किया था। एक फरवरी को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।
Highlights


















