घाटकुसंभा को बाढ़ ग्रस्त घोषित करें सरकार, युवाओं ने बुलंद किया आवाज, DM से मिले लोग

शेखपुरा : शेखपुरा जिले के घाटकुसंभा प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त घोषित किए जाने को लेकर युवाओं ने आवाज को बुलंद किया और पिछले 15 दिनों में प्रखंड के 30 गांव घूम-घूम कर 10 हजार लोगों से हस्ताक्षर कराकर प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग की। हस्ताक्षर अभियान के बाद आज युवाओं की टोली शेखपुरा समाहरणालय पहुंचे। डीएम आरिफ अहसन को 10 हजार लोगों का हस्ताक्षर सहित आवेदन पत्र सौंप पूरे प्रखंड को बाढ़ प्रखंड घोषित किए जाने की मांग की है।

DIARCH Group 22Scope News

हर वर्ष गंगा की सहायक हरूहर नदी अपना रौद्र रूप दिखाती है – युवा

युवाओं ने कहा कि हर वर्ष गंगा की सहायक हरूहर नदी अपना रौद्र रूप दिखाती है। जिससे हजारों एकड़ में लगे फसल डूब बर्बाद हो जाता है। जबकि मूलभूत सुविधाओं का अभाव हो जाता है। साथ हजारों घरों में पानी प्रवेश कर जाने के कारण लोगों के समक्ष खुली आसमान में रहने की मजबूरी हो जाती है। लेकिन बाढ़ क्षेत्र घोषित नहीं होने के कारण वहां कोई लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में राज्य सरकार से क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग किया है। जबकि युवाओं के इस प्रयास को लोजपा रामविलास का साथ मिला है।

यह भी देखें :

लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम ने युवाओं के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने का समर्थन किया है

लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने युवाओं के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि एक ही नदी से शेखपुरा के साथ लखीसराय नालंदा और पटना के गांव के लोग प्रभावित होते हैं। दूसरे जिला को सरकार बाढ़ ग्रस्त घोषित किया गया है जिससे वहां बाढ़ राहत का लाभ मिलता है। लेकिन शेखपुरा के घाटकुसंभा के लोगों को राहत के नाम पर जलजमाव बताकर राहत से वंचित किया जाता है।

यह भी पढ़े : कांवरियों से भरी बस पेड़ से टकराईं, 40 जख्मी, मची अफरा-तफरी…

चंदन कुमार की रिपोर्ट

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...