उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान मोचा”

रांची:दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित गहन अवदाब पिछले 06 घंटों के दौरान 8  किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा और  एक चक्रवाती तूफान मोचा” (“मोखा” के रूप में उच्चारित) में तीव्र हो गया  है  | यह 11  मई 2023 को भारतीय मानक समय के अनुसार 0530 बजे उसी क्षेत्र (दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी)  में लगभग 11.2 °N अक्षांश और 88.1°E देशांतर के पास केंद्रित था,  जो की पोर्ट ब्लेयर से लगभग 510 किमी पश्चिम दक्षिण-पश्चिम, कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) से 1210 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और सितवे (म्यांमार) से 1120 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित है |

इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और आज, 11 मई की मध्यरात्रि के आसपास धीरे-धीरे तीव्र होकर एक प्रचंड चक्रवाती तूफान में  परिवर्तित होने की बहुत संभावना है | इसके बाद,  इसके धीरे-धीरे मुड़ने और 12 मई की सुबह से उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते  हुए मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 12 मई की शाम के आसपास एक अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान में तीव्र  होने की सम्भावना है | यह 13 मई  की शाम के आसपास अपनी चरम तीव्रता पर पहुंच जाएगा | तत्पश्चात 14  मई की सुबह से इसके थोड़ा कमज़ोर होने की सम्भावना है और 14 मई, 2023 की पूर्वाह्न के आसपास कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को 120-130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर पवन गति  एवं  145 किमी  प्रति घंटे की पवन गति के झोकों के साथ पार करने की संभावना है।

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...