Advertisement
Advertisement

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, 15 से 17 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Update:  बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव सक्रिय, झारखंड में 15 से 17 सितंबर तक भारी बारिश और येलो अलर्ट जारी। रांची समेत कई जिलों में तेज हवा व वज्रपात की संभावना।


Jharkhand Weather Update: रांची: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव का असर झारखंड में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 15 से 17 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर उत्तर और पश्चिमी जिलों में इसका असर ज्यादा होगा।

13 और 14 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना है। इसके बाद 15 सितंबर को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


Key Highlights

  • बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव सक्रिय

  • 15–17 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

  • 15 और 16 सितंबर को नौ जिलों में येलो अलर्ट

  • 17 सितंबर को पूरे राज्य में येलो अलर्ट लागू

  • गोड्डा में 86.2 मिमी सबसे अधिक बारिश दर्ज


16 सितंबर को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा और साहेबगंज में येलो अलर्ट रहेगा। वहीं, 17 सितंबर को पूरे राज्य में वज्रपात, तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दिन पूरे झारखंड में येलो अलर्ट लागू रहेगा।

Jharkhand Weather Update:

बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश गोड्डा में 86.2 मिमी दर्ज की गई, जबकि रांची में 10.8 मिमी बारिश हुई। तापमान की बात करें तो रांची में 31.1 डिग्री, मेदिनीनगर में 34.1 डिग्री और बोकारो में 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं जमशेदपुर और चाइबासा में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई।

रांची में 13 से 18 सितंबर तक बादल छाए रहने और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: कौन हैं बिहार के वो 15...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाही बरतने वाले , अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पटना...

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...