दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल, सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद लिया फैसला

Desk. खबर राजधानी दिल्ली से कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में हड़ताल कर रहे दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की अपील और सार्वजनिक डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के केंद्र को निर्देश के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले में एम्स के डॉक्टरों ने अपनी 11 दिन की हड़ताल वापस ले ली है।

एम्स दिल्ली ने इसको लेकर अपना बयान जारी किया है, जिसमें बताया है, “देश के हित में और सार्वजनिक सेवा की भावना में एम्स नई दिल्ली में आरडीए ने 11 दिवसीय हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट की अपील और निर्देश के बाद लिया गया है। हम आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का संज्ञान लेने और देश भर में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा के व्यापक मुद्दे को संबोधित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की हार्दिक सराहना करते हैं।”

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...