ब्रेड और ड्राई फ्रूट्स से बनाये स्वादिष्ट मलाई रबड़ी टोस्ट

मिठाई बनाने में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आपको कई इंग्रेडिएंट्स को मैनेज करना पड़ता है लेकिन आज हम आपको ऐसी मिठाई बता रहे हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है। साथ ही इस मिठाई को तैयार करने के लिए आपको किसी खास इंग्रेडिएंट्स की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। केवल ब्रेड, दूध और कुछ ड्राई फ्रूट्स की मदद से आप इस मिठाई को तैयार कर सकती हैं।

सामग्री-

2 ब्रेड स्लाइस

1 बड़ा चम्मच घी

1 कप दूध

1 बड़ा चम्‍मच मिल्क पाउडर

1 बड़ा चम्मच बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स (काजू

बादाम

पिस्ता और किशमिश)

1 छोटा चम्‍मच ड्राई रोज पेटल्स (ऑप्शनल)

विधि-

सबसे पहले आपको चाकू की मदद से ब्रेड के किनारों को काट लेना है और अलग कर लेना है। इसके बाद ब्रेड को आप मनचाहे शेप में काट सकते हैं। बेहतर होगा कि आप ब्रेड को तिकोना काट लें।

अब आप एक नॉन स्टिक पैन लें और उसमें थोड़ा सा घी डाल लें। घी के गर्म होने पर ब्रेड को दोनों तरफ से सेकें। ब्रेड को सेकते वक्त इस बात का ध्‍यान रखें कि आंच अधिक न हो। तेज आंच पर ब्रेड को सेकने पर वह जल भी सकती है।

ब्रेड को 2-3 मिनट ही सेकने पर उसमें कड़कपन आ जाएगा। अगर आपके पास घर पर टोस्टर है, तो आप उसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

ब्रेड जब अच्छी तरह से टोस्ट हो जाए, तो उसी पैन में आप थोड़ा सा घी और डालें और फिर दूध डाल दें। आप उबला हुआ दूध इस्तेमाल कर सकती हैं।

जब दूध में उबाल आने लगे तो उसमें मिल्‍क पाउडर डालें, इसे डालते ही दूध में थिकनेस आ जाएगी। अगर कम थिकनेस आ रही है, तो आप मिल्‍क पाउडर की मात्रा को बढ़ा सकती हैं।

2 मिनट में ही आपकी रबड़ी बन कर तैयार हो जाएगी। अब आप रबड़ी को ब्रेड पर स्‍प्रेड करें और ऊपर से बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और साथ ही गुलाब के फूल की सूखी हुई पंखुड़ियां डालें।

‘रबड़ी मलाई टोस्ट’ बन कर तैयार हो जाए, तो आप इसे गर्म या ठंडा जैसा आपका मन हो, सर्व कर सकते हैं।

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...