त्योहारों में भीड़ को देखते हुए रांची से स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर त्योहारों दुर्गापूजा और छठ महापर्व के मद्देनजर रांची से स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान झारखंड, बिहार और ओड़िशा से हजारों यात्री अपने गृह नगरों की ओर जाते हैं और बाद में कार्यस्थलों पर लौटने के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं।

त्योहारों में ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण टिकट की उपलब्धता और यात्रा में कठिनाइयां बढ़ जाती हैं। ऐसे में अरुण जोशी ने सिकंदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, सूरत, अहमदाबाद के साथ ही रांची से दिल्ली वाया लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बनारस, अयोध्या धाम, लखनऊ होते हुए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की मांग की है।

उन्होंने सुझाव दिया कि यदि दक्षिण पूर्व रेलवे के पास रैक या मार्ग की सुविधा सीमित हो, तो दक्षिण मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे जैसे अन्य संबद्ध जोनों से समन्वय कर इन गंतव्यों के लिए ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। अरुण जोशी का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से हजारों यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा का अवसर मिलेगा।

Saffrn

Trending News

घाघरा थाना परिसर के पीछे लगी आग, कई जब्त वाहन जलकर...

Gumla: घाघरा थाना परिसर के पीछे भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही...

राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए 23 अप्रैल तक चलेगा...

पटना : राज्यभर में समाज कल्याण विभाग की तरफ से 8वां पोषण पखवाड़ा 2026 (9-23 अप्रैल-2026) व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। इस...

Breaking: शिक्षक की मांग को लेकर सड़क पर उतरे Model School...

Gumla: Model School गुमला के तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बुधवार की दोपहर चिलचिलाती धूप में शहर के टावर चौक को जाम कर दिया।...

नाबालिग की हत्या मामले में 4 गिरफ्तार

बाढ़ : मोकामा थाना क्षेत्र के मोदनगाछी गांव में एक माह पूर्व अंशु कुमार नाबालिग के गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया गया...

दिल्ली से आते ही नीतीश ने बनाई JDU की नई टीम,...

पटना : पूर्व सीएम व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) की नई टीम का गठन किया है। ऐसे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img