NALANDA में जनतांत्रिक विकास पार्टी ने CM और डिप्टी CM का पुतला फूंका

NALANDA: CM और डिप्टी CM का पुतला फूंका – द ग्रेट भीम आर्मी और जनतांत्रिक विकास पार्टी

(Jantantrik Vikas Party) ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) और

उपमुख्यमंत्री (Deputy CHief Minister) का पुतला दहन किया, कहा नीतीश कुमार के राज्य में दलित असुरक्षित.

नालन्दा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर

Jantantrik Vikas Party और द ग्रेट भीम आर्मी

के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री

तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया.

द ग्रेट भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार पासवान ने

कहा कि पटना में कुछ दिन पूर्व द ग्रेट भीम आर्मी के

राष्ट्रीय संयोजक सह जनतांत्रिक विकास पार्टी के

बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव छात्र नेता अमर आजाद

को राजद कार्यकर्ता के द्वारा महेंद्र हॉस्टल में चलाई गई गोली

का विरोध करना महंगा पड़ा है. उन पर छेड़खानी के झूठे मुकदमे

दर्ज करा कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया है.

जबकि आज भी गोली चलाने वाले राजद कार्यकर्ता

पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाते हुए

कहा कि नीतीश कुमार के सरकार में सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है

संविधान का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि दलित असुरक्षित है, छात्रा असुरक्षित है

और गरीब भी असुरक्षित है. ऐसी सरकार के

खिलाफ हम लोग पुतला दहन करने का कार्य किए है.

CM और डिप्टी CM का पुतला फूंका-

Jantantrik Vikas Party के जिला अध्यक्ष नरेश पासवान ने कहा कि अमर आजाद पासवान को अविलंब रिहा किया

जाए नहीं तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा. सरकार दलित समाज के साथ भेदभाव कर

रही है जो भारत के संविधान विरोधी कार्य है.

इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार, शक्ति कुमार पासवान, मनीष कुमार,

इंद्रदेव पासवान, वाल्मीकि कुमार, ज्योति पासवान, मोनू कुमार, आदम कुमार,

सोना कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...