Tuesday, July 1, 2025

Latest News

Related Posts

राबड़ी के नेतृत्व में RJD के पार्षदों ने पोर्टिको में जमकर की नारेबाजी

पटना : बिहार विधान मंडल बजट सत्र का आज चौथा दिन विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होने से पहले राजद के विधान पार्षदों ने विधान परिषद पोर्टिको में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विधान परिषद् में पूर्व नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने अपने पार्टी के नेताओं के साथ प्रदर्शन किया। विधानसभा में विधायकों को धमकाने और सृजन घोटाले जैसे कई मुद्दों को लेकर नेताओं ने प्रदर्शन किया।

इस दौरान राजद एमएलसी व विधान परिषद में विपक्ष के नेता सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद के अंदर जिस तरह से विधायकों विधान पार्षदों को धमका रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि दुर्भावना से ग्रसित मुख्यमंत्री विपक्ष को डरा रहे हैं। सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा देश में कोई भ्रष्टाचारी नेता नहीं है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...