Breaking : CM आवास के बाहर BPSC छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आवास के बाहर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE-3 के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। अभी जानकारी मिल रही है कि सीएम आवास के बाहर बीपीएससी छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। बता दें कि भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद हैं। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। वहीं छात्र बीपीएससी TRE-3 की सप्लीमेंट्री रिजल्ट क मांग कर रहे हैं। बीपीएससी छात्र नीतीश सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Goal 1 22Scope News

पूरी घटना CM आवास के इलाके की है, यह VVIP इलाका है

दरअसल, यह पूरी घटना सीएम आवास के इलाके की है, यह वीवीआईपी इलाका है। लाठीचार्ज के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ने मौके से हटा दिया। हालांकि अभ्यर्थियों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी लेकिन ठीक-ठाक थी। शिक्षक अभ्यर्थी हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे थे। इस पर लिखा था कि बीपीएससी टीआरई-3 सप्लीमेंट्री नहीं तो वोट नहीं, युवाओं का हक मारने वालों को वोट नहीं, सप्लीमेंट्री या फांसी दो। इसी तरह कई और बातें लिखी गईं थी।

BPSC 1 22Scope News

 

यह भी पढ़े : BPSC TRE 3 शिक्षकों की पोस्टिंग शुरू, इतने शिक्षकों को…

यह भी देखें :

पटना में BPSC के शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

एक शिक्षक अभ्यर्थी के पिता भी प्रदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जो बच्चे टीआरई-3 में एक-दो नंबर से चूक गए हैं सप्लीमेंट्री रिजल्ट देकर उनको सफल घोषित करें। एक शिक्षक अभ्यर्थी सुभाष सिंह ने कहा कि हमलोग करीब चार महीने से गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे हैं। कोई भी अधिकारी, कोई भी जनप्रतिनिधि, कोई भी मंत्री, कोई भी सचिव नहीं बचा है जिसके पास हम लोग नहीं पहुंचे हैं। एक शिक्षक अभ्यर्थी ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में बीपीएससी को पत्र भेज दिया है। एसीएस ने भी आश्वासन दिया लेकिन कुछ प्रक्रिया में नहीं है, हमलोग हताश हैं।

BPSC 22Scope News

TRE-3 में निकली थी 87,774 पदों के लिए बहाली

आपको बता दें कि बीपीएससी से शिक्षकों की बहाली हो रही है। तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के लिए 87,774 पदों पर भर्ती निकली थी। 51 हजार पद पर ही पोस्टिंग हो रही है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कुछ दिनों पहले सप्लीमेंट्री रिजल्ट का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं है।

BPSC 2 22Scope News

महीप राज की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...