Commercial Advertisment

Deoghar : मौत बन गिरी बिजली, वज्रपात की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत…

Deoghar : देवघर के सारठ थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल बोड़वा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब खेत में काम कर रहे 25 वर्षीय युवक की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विशेश्वर मुर्मू के रुप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ आसमान में कड़कती बिजली गिरने लगी। उसी दौरान विशेश्वर अपने खेत में नियमित काम कर रहा था। इसी बीच अचानक एक जोरदार वज्रपात हुआ, जो सीधे उसके पास आ गिरा। तेज धमाके के साथ वह घटनास्थल पर ही गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Deoghar : पूरे गांव में शोक की लहर

विशेश्वर मुर्मू एक मेहनती किसान था, जो अपने बूढ़े माता-पिता, पत्नी फुल मनी किस्कू और 5 वर्षीय बेटी के साथ खेतिहर जीवन जीता था। उसकी असमय मौत ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। वृद्ध माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मासूम बेटी अब तक यह नहीं समझ पाई कि उसके पिता उसे हमेशा के लिए छोड़ चुके हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा और सहायता देने की मांग की है।

सारठ से हरेकृष्ण मिश्र की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamtara Crime : सीएसपी लूटकांड का खुलासा: दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और ₹7000 नकद बरामद 

Palamu : जहरीली खुखड़ी खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती… 

भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के Babulal Marandi कहा-हिंदू नेताओं को फंसाने में जुटी हेमंत सरकार… 

Hazaribagh : पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला-परिजनों ने आरोप लगाते हुए कर दिया… 

Bokaro : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद… 

Dhanbad : वासेपुर दोहरा हत्याकांड: सद्दाम अंसारी और उसके तीन भाइयों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला 

 

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...