Deoghar में गरजे खरगे, हम ब्रिटिश सरकार से नहीं डरे तो मोदी सरकार से क्या डरेंगे…

Deoghar – देवघर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गोड्डा लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 1857 की लड़ाई के पहले से भी झारखंड के आदिवासियों को देश जानता है। 55 साल का हिसाब तो हम देगें ही तुम हमें इन 10 सालों का हिसाब दो। मोदी जी सारे सरकारी संस्थानों, कंपनियों को एक-एक करके बेच रहे हैं। गरीब जनता को लूटने नहीं देंगे।

हेमंत सोरेन को जेल में डलवाकर मोदी इलेक्शन करवा रहे हैं

देश के इकलौते आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डालकर आज मोदी इलेक्शन करवा रहा है। इसका बदला झारखंड के लोग जरुर लेगें। मोदी ने झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा था कालाधन लाकर सबके खाते में 15 लाख भेजूंगा वो आज तक नहीं आया, बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया वो भी नहीं निभाया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : दो घर से लाखों की चोरी, जेवरात समेत…

मिलिट्री को भी तबाह कर दिया, अग्निवीर लाकर नौजवानों को फंसा रहे हैं, 4 साल बाद नौजवान दर-दर की ठोकर खाएंगे। राहुल गांधी ने भी सरना कोड को लागू करने का वादा किया है और हम करके रहेगें। हम लड़ने वाले लोग हैं डरने वाले नहीं, ब्रिटिश सरकार को नहीं डरे, मोदी सरकार से क्या डरेगें। इसलिए अगर इस सरकार को हटाना है तो आपको इंडी गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव को वोट देकर भारी से भारी मतों से जिताना है।

 

JPSC PT Result Protest: रिजल्ट जारी होते ही क्यों भड़के JPSC...

JPSC PT Result Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) के नतीजे आने के बाद हज़ारीबाग़ में उम्मीदवारों और छात्रों ने विरोध...

BFCL Food Allergy Training: क्या आपका पसंदीदा खाना भी बन सकता...

BFCL Food Allergy Training: BFCL के सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल (HACCP) में 'फूड एलर्जेन' (खाने से होने वाली एलर्जी) पर एक ट्रेनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

Ramgarh Illegal Arms Factory: रामगढ़ में घर के अंदर चल रही...

Ramgarh Illegal Arms Factory: झारखंड के रामगढ़ ज़िले में अवैध हथियार बनाने के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हथियारों की एक छोटी...