Deoghar Police को मिली बड़ी सफलता, लूटपाट गिरोह का किया भंडाफोड़

Deoghar News: देवघर के नगर थाना क्षेत्र के हिरणा मोहल्ला की रहने वाली महिला सीमा कुमारी सड़क पर चलती गाड़ियों को पहले रुकवाती थी और जैसे ही गाड़ी रुकती वैसे ही इसके अपराधी साथी गाड़ी में सवार हो जाते थे. फिर डरा धमकाकर गाड़ी को सुनसान जगह ले जाते थे. जहां गाड़ी में सवार लोगो के साथ मारपीट कर, उनके पास से सामान और मोबाइल की छिनतई कर लेते थे.

Deoghar News: वापस लौटने के दौरान हुई लूटपाट

ऐसा ही मामला इसी माह (नवंबर) की 5 तारीख को नगर थाना क्षेत्र के शंख मोड़ के पास घटी थी. गिरिडीह से कुछ लोग स्कोर्पियो लेकर देवघर आये थे. देवघर से अपने काम को समाप्त करने के बाद जब सभी लोग गिरिडीह के तरफ जा रहे थे. तभी सीमा कुमारी ने अपने साथियों को कॉल करके शंख मोड़ बुलाया और बड़ी चालाकी से स्कोर्पियो को रूकवाया. गाड़ी रुकते ही महिला के साथियों ने स्कोर्पियो में बैठे लोगों को बंधक बना लिया और सुनसान स्थान ले जाकर इन लोगों के साथ मारपीट और छिनतई की. लूटपाट करने के बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गए.

घटना के बाद सभी लोगों ने इस बात की जानकारी नगर थाना को दी. पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच अभियान चलाया. इस मामले को लेकर पुलिस ने एसपी सौरभ के निर्देश पर एक टीम की गठन की. चलाए गए जांच अभियान के बाद पुलिस की टीम ने सीमा कुमारी के अलावा कांड में शामिल 4 अन्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. सदर एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से लूट की तीन मोबाइल बरामद की है.

Chas News: चास कॉलेज में शिक्षकों की कमी, छात्रों को हो रही है पढ़ाई में दिक्कत

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...