Advertisment

राज्यसभा के उपसभापति ने सपत्नीक आरण्य देवी के दरबार में टेका मत्था

आरा : राज्यसभा के उपसभापति व जदयू के सांसद डॉ. हरिवंश सपत्नीक आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता के दरबार में विधिवत् पूजा-अर्चना की। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट व आरा के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद राज्य सभा के उपसभापति ने मां आरण्य देवी से जुड़ी किदवंती और इतिहास के बारे में ट्रस्टियों से जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद कुमार पांडेय एवं अन्य ट्रस्टियों ने राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश को मां आरण्य देवी का फोटो देकर सम्मानित किया।

Goal 6 22Scope News

BJP MP जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल ने मां आरण्य देवी के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की

आपको बता दें कि महाराजगंज से बीजेपी सांसद जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल ने मां आरण्य देवी के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक श्री ‘भवेश’ एवं सचिव पांडेय द्वारा उन्हें चुनरी और फोटो देकर सम्मानित किया। सांसद ने माता के भव्य मंदिर निर्माण में 51 हजार रुपए का सहयोग राशि चेक के माध्यम से ट्रस्ट को प्रदान किया। इस मौके पर करने मां आरण्य मंदिर विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी सह अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह होटल ग्रांड, रूपेश कुमार, मनोज कुमार पांडेय, वरीय पत्रकार मिथलेश कुमार, जदयू नेता अमित केसरी, निशांत सिंह सेंगर, प्रिंस सिंह बजरंगी, गुड्डू सिंह बबुआन, डायमंड सिंह, अमित कुमार उर्फ भोलू, रिशु कुमार और राजन नैय्यर सहित अन्य मौजूद थे।

Dr Harivansh 2 22Scope News

यह भी पढ़े : अक्षय तृतीया आज, सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में लगा रहे हैं डुबकी…

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...