शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन आरण्य देवी मंदिर में लोगों ने की पूजा

आरा : शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के दरबार में आज सुबह से ही श्रद्धालु-भक्तों ने पुरे भक्तिभाव से माता का पूजा कर प्रसाद चढ़ाया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा है। शाम चार बजे से मंदिर परिसर में दीप जलाने के लिए महिला-पुरुष भक्तों की भीड़ उमडी रही। यह सिलसिला संध्या आठ बजे तक चलता रहा। दीप जलाने के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्टाफ काफी सक्रिय दिखे।

मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि षष्ठी तिथि की रात्रि माता का भव्य श्रृंगार होगा और मंदिर परिसर में सजावट की जाएगी। सजावट के कार्य कोलकाता के प्रसिद्ध फुल-श्रृंगार कारीगरों की टीम जुट गई है। श्रृंगार में देशी-विदेशी फूलों का उपयोग किया जाएगा। सप्तमी तिथि की मंगला आरती के बाद माता का भव्य श्रृंगार भक्तों को दीदार करने का मौका मिलेगा। सप्तमी तिथि से दशमी तिथि तक मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु भैरव बाबा के गली के रास्ते मंदिर में प्रवेश करेंगे।

यह भी देखें :

वहीं माता के मंदिर का मुख्य द्वार निकास द्वार के रूप में कार्य करेगा। चौथे दिन भी श्रद्धालु-भक्त के बीच मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के द्वारा बेसन से निर्मित बुंदिया व मुड़ी प्रसाद के रुप में वितरण किया गया। इस मौके पर नवरात्रि पूजा संचालन समिति के संतोष कुमार सिंह, अशोक सिंह, अभिषेक मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा, विकास कुमार पांडेय एवं रिशु कुमार उर्फ सोनू आदि सक्रिय है।

यह भी पढ़े : Bhojpur: प्राचीन काल से है बखोरापुर काली मंदिर, देवी की है अपरंपार महिमा

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...