उप विकास आयुक्त ने प्रखंड कार्यालय आरा के मतदान केंद्र पर डाला वोट

आरा : लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के तहत शनिवार यानी एक जून को सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। सातवें चरण में सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। बिहार की बात करें तो यहां आठ सीटों पर चुनाव हो रहे हैं जिसमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोटिंग हो रहे हैं। साथ ही एक आरा जिले के अगिआंव विधानसभा सीट पर उपमतदान हो रहा है।

उप विकास आयुक्त विक्रम बिरकर ने प्रखंड कार्यालय आरा के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह भी किया कि लोकतंत्र एक महापर्व है और मतदान हमारा अधिकार है। इसलिए आप सभी अपने घरों से निकल कर पने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट करें। बिहार चुनाव आयोग के रिपोर्ट मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक 40.98 फीसदी तक मतदान हुआ है। वहीं अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में तीन बजे तक 38.30 फीसदी वोट दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़े : 7th Phase Election : दोपहर 3 बजे तक 42.95 फीसदी वोटिंग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...