पलामू के पांच स्केटर का नेशनल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में चयन, अभाव के बावजूद भी छात्र कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन

पलामू: पलामू जिले के 5 बच्चे चेन्नई में आयोजित होने वाले नेशनल (RSFI) रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 15–25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में शामिल होने वाले है
जिसे लेकर वे काफी प्रैक्टिस कर रहे हैं

बताते चलें कि जिले के 14 खिलाड़ियों ने पूर्व में भी 4 नवंबर को रांची के खेल गांव स्टेडियम में खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय स्कूली एवं 13वीं राज्य स्तरीय स्कूली रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के तीन इवेंट 100 मीटर 200 मीटर तथा 500 मीटर में 8 स्वर्ण पदक,12 रजत पदक और दो कांस्य पदक सहित कुल 22 मेडल अपने नाम किया था

पलामू में स्केटिंग को नया आयाम दे रहे कोच चंदन कुमार ने जानकारी दी की बच्चों के लगातार प्रयास से अलग-अलग प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं और पदक भी प्राप्त कर रहे हैं इसमें अभिभावकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है परंतु राज्य के स्केटिंग फेडरेशन अथवा जिला प्रशासन या राज्य सरकार के तरफ से किसी प्रकार का सहयोग अब तक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों को नहीं मिलता जिस कारण किट से लेकर आने जाने रुकने तक का खर्च अभिभावकों को उठाना पड़ता है साथ ही जिस कारण स्केटिंग का विस्तार होने में काफी समय लग रहा है

राज्य स्तरीय स्कूल पदक प्राप्त करने वाले हसन अख्तर ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे है जिसके लिए वे खासे उत्साहित है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे मेडल लेकर ही आयेंगे

बच्चों को स्केटिंग सीखने लेकर आए अभिभावक में बायोस्कोप को बताया की वर्तमान में पढ़ाई के बोझ को बच्चों के ऊपर से हटाने का भी एक माध्यम है साथ ही बच्चे अपने कोच के कुशल नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जो कि पलामू जैसे छोटे जगह के लिए सुखद अहसास है

RSFI नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में झारखंड का पलामू जिले से प्रतिनिधित्व करने वालों में आर्यन राज, प्रतिक राज,हसनअख्तर, वेद पांडेय और शिवम कुमार शामिल हैं.

रेवती रमण की रिपाेर्ट

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...