देवेंद्र यादव का राजद पर हमला, कहा- पार्टी को हमें जरूरत नहीं

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी जिनको टिकट दिया है वह रस और सांप्रदायिक शक्ति का पोषक हैं। ऐसे लोगों का टिकट दिया जा रहा है। वाल्मिकि नगर भी दिया गया और झंझारपुर भी दिया गया जो मेरा पांच बार का जीता हुआ सीट था।

GOAL Logo page 0001 22Scope News

देवेंद्र यादव ने पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि हम धरती को नीलाम नहीं होने देंगे। झंझारपुर जन्मभूमि है और वाल्मिकि नगर मेरा कर्मभूमि है। जो कार्यकर्ता 30-20 वर्ष से जो काम कर रहे हैं उस कार्यकर्ता का क्या होगा। समर्पित नेता का क्या होगा। जो सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता का नारा देकर झंडा उठाते रहे हैं। इसलिए हमलोग लड़ाई लड़ते रहेंगे। आगे की रणनीति के बारे में आपको जल्द बताएंगे। राजद अभी नहीं छोड़ा हूं पार्टी का मैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री हूं मैं पार्टी छोड़ा नहीं हूं। पार्टी को अगर मेरी जरूरत नहीं है हमारे बगैर अगर पार्टी चल जाएगी तो मेरा भी काम चल जाएगा।

लालू यादव के टिकट बंटवारे पर देवेंद्र यादव ने कहा कि कारोबारी और व्यापारी का पार्टी में चल रहा है। मैं किसी व्यक्ति का नाम नहीं ले रहा हूं लेकिन मैं कह रहा हूं रोकने के लिए एक दिन में सिंबल आता है। एक दिन में पार्टी में एंट्री होती है और दूसरे दिन सिंबल मिल जाता है। पार्टी के अंदर मेहनत जो कार्यकर्ता कर रहा है उनके भविष्य का क्या होगा, मैं इस बात को उठाया हूं।

यह भी पढ़े : रोहिणी का NDA पर हमला, कहा- पहले बेटा-बेटी से लड़े, पिताजी से बाद में लड़िएगा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Rohit Sharma MI Captain 2027: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस...

Rohit Sharma MI Captain 2027, मुंबई: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक...

Sonpur Mela Luxury Cottage: सोनपुर मेला घूमने का बना रहे हैं...

Sonpur Mela Luxury Cottage, पटना: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार पर्यटकों को शाही अंदाज में ठहरने का मौका मिलेगा। मेले में...