गया में इसरो वैज्ञानिक के घर में शुरू हुई चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा

गया : गया में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो वैज्ञानिक सुधांशु कुमार के घर में पूजा अर्चना की जा रही है। सुधांशु की माता इंदु देवी और पिता महेंद्र प्रसाद पूजा पाठ कर रहे हैं। महेंद्र प्रसाद पूजा पाठ के बाद अपनी आटा चक्की की मिल चला रहे हैं।

आज होनी है लैंडिंग

महेंद्र प्रसाद बताते हैं कि आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग होनी है। इसे लेकर सुबह से उत्सुकता बनी हुई है। सुबह से घर में सुधांशु की मां इंदु देवी और मैं पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसके अलावा घर के काम को भी देखरेख कर रहे हैं। मां इंदु देवी सुबह से ही पूजा में लगी हुई है।

सभी मंदिर जा रही तो कहीं घर में पूजा कर रही है

कभी मंदिर तो कभी घर में पूजा का दौर जारी है। वहीं घर में लगे टीवी पर न्यूज़ में भी नजर गड़ी हुई है। महेंद्र प्रसाद बताते हैं कि आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग होनी है। इसमें इसरो वैज्ञानिक रहा मेरा बेटा ने भी काम किया है। बड़ी खुशी हो रही है। पूजा कर रहे हैं कि इसरो के चंद्रयान-3 की सही लैंडिंग आज हो जाए। वहीं मां हिंदू देवी ने कहा कि सुबह से उठकर पूजा पाठ कर रही हूं। मेरा बेटा सुधांशु कुमारी इसरो वैज्ञानिक है और वह भी टीम में शामिल है।

गया के खरखुरम मोहल्ले में है उत्साह

इसरो वैज्ञानिक सुधांशु के घर गया जिले के खरखुरा मोहल्ले में उत्साह का माहौल है। लोगों को भी इंतजार है सफल लैंडिंग आज हो जाए। इसके अलावा कई जगहों पर गया में पूजा पाठ किया जा रहा है।

अशीष गुप्ता की रिपोर्ट

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...