Advertisment

नववर्ष का स्वागत: रोहतास के मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

ROHTAS: नववर्ष के मौके पर रोहतास में लोगों ने मंदिरों में

पूजा-अर्चना से की. नववर्ष के पहले दिन रोहतास जिला में

यज्ञ स्थल कुम्हऊं और प्राचीन महावीर मंदिर कुराईच सासाराम सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर काफी भीड़ देखी गई. लोगों ने प्राचीन महावीर मंदिर, मां ताराचंडी धाम सासाराम में पहुंचकर मत्था टेका.

rohtas mandir 22Scope News


भारत के महान संत श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी जी के सानिध्य में कुम्हउ में यज्ञ स्थल पर पहुंचकर लोगों ने दर्शन और आशीर्वाद लिए. बताया गया कि कुम्हऊं में चल रहे श्रीभागवत कथा ज्ञान यज्ञ आज संपन्न हुआ जहां नव वर्ष के अवसर पर पहुंचे महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की.


श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामीजी महाराज का लिया आशीर्वाद


लोगों ने नववर्ष के मौके पर श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी

महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए. रोहतास जिला में

नव वर्ष पर लोगों ने महावीर मंदिर, ताराचंडी धाम सासाराम में

पहुंचकर भी पूजा- अर्चना कर स्वस्थ जीवन की कामना किए.

वहीं विभिन्न पर्यटक स्थलों पर भी लोगों ने साथी रिश्तेदार

परिवार के साथ पहुंचकर पिकनिक भी मनाते दिखे.

रोहतास के पिकनिक स्पॉट पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई.
रोहतास जिला में सुबह-सुबह नववर्ष के अवसर पर मां ताराचंडी धाम, मां तुतला भवानी, प्राचीन महावीर मंदिर सासाराम तथा कुम्हऊं यज्ञ स्थल पर काफी भीड़ देखी गई.

रिपोर्ट: दयानंद

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी...

गयाजी : गयाजी में चोरी का आरोप लगाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला शेरघाटी...

पटना सिटी के मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले...

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की...

पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर...