Advertisement
Advertisement
Advertisement

Law and Order को लेकर DGP ने बुलाई हाई लेवल बैठक, जिलों के एसपी से लेकर…

पटना: बिहार के कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रहा है। राज्य में लगातार हो रहे आपराधिक वारदातों के बाद बीते दिनों सीएम नीतीश ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एक समीक्षा बैठक भी की थी। विपक्ष ने सीएम के समीक्षा बैठक पर भी निशाना साधा और समीक्षा बैठक में डीजीपी के शामिल नहीं होने पर सवाल खड़ा किया। इसके बाद अब मंगलवार को डीजीपी आलोक राज ने हाई लेवल बैठक बुलाई।

डीजीपी की अध्यक्षता में बैठक में डीजी एके आंबेडकर, एडीजी हेडक्वार्टर जितेंद्र सिंह गंगवार, एडीजी लॉ एंड आर्डर संजय सिंह समेत सभी विभाग के एडीजी और पुलिस मुख्यालय के आईजी शामिल हैं। इसके साथ ही सभी रेंज के आईजी, डीआईजी और जिलों के एसपी भी बैठक में शामिल हैं।

बैठक में राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। बता दें कि सीएम की बैठक के बाद डीजीपी ने यह बैठक बुलाई है। बैठक में डीजीपी जिलों के एसपी के काम की समीक्षा करेंगे साथ ही उनके काम का ग्रेडिंग भी करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Lovers की पहले की पिटाई फिर कराई शादी, थाना में मामला दर्ज

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Law and Order Law and Order

Law and Order

Commercial Advertisment

JAC Exam Fees 2027: जैक ने मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुल्क वृद्धि ली...

 JAC ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 की फीस वृद्धि वापस ले ली है। अब 7.50 लाख विद्यार्थियों से वर्ष 2025 की निर्धारित दर...

Jharkhand Weather Update: छठ के बाद बदलेगा झारखंड का मौसम, 19...

 Jharkhand Weather Update के अनुसार छठ के बाद 19 और 20 नवंबर को झारखंड में बारिश हो सकती है। रांची में 18 नवंबर तक...

आज का राशिफल और पंचांग 15 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा