Hazaribagh: नए डीसी शशि प्रकाश सिंह ने लिया पदभार, ये होगी प्राथमिकता में

Hazaribagh: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2017 बैच के अधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने हजारीबाग के 138वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है। निर्वतमान उपायुक्त नैंसी सहाय ने उन्हें अपना प्रभार सौंपा। निवर्तमान उपायुक्त नैंसी सहाय ने नए उपायुक्त को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत भी किया।

Hazaribagh: नैंसी सहाय ने अपने कार्यकाल के बारे में बताया

अपना प्रभार सौंपने के बाद निवर्तमान उपायुक्त नैंसी सहाय ने मीडिया से अपने 3 वर्ष और 3 माह के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मेरा यह कार्यकाल व्यक्तिगत रूप से यादगार रहा है। हमने मिलकर चुनाव कराया, चार रामनवमी कराने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यकाल के दौरान सभी अधिकारियों, मीडिया और जिलेवासियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने सभी का आभार भी जताया।

Hazaribagh: ये होगी नए डीसी की प्राथमिकता में

वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद हजारीबाग के नए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। सर्वप्रथम उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकताओं में होगी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Dalma Naxalite campaign: दलमा में नक्सलियों पर पुलिस का शिकंजा, 1...

Dalma Naxalite campaign: दलमा और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।...

UP Election 2027: क्या यूपी में उम्मीदवार उतारेगी JDU? मंत्री श्रवण...

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज करने की शुरुआत कर दी है।...

Bihar Fertilizer Sale: 1 सितंबर से 19 जिलों में बदलेगी खाद...

Bihar Fertilizer Sale, पटना: बिहार में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की...