Dhanbad Breaking : धनबाद में रफ्तार का कहर देकने को मिला है जहां पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र अन्तर्गत लटानी पंचायत के पगला मोड़ के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने एक वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध का एक हाथ और एक पैर पूरी तरह टूट गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें- Ranchi : धधकती आग में दो दुकानो के लाखो का सामान जलकर खाक…
Dhanbad Breaking : वृद्ध व्यक्ति की हालत गंभीर
घायल वृद्ध की पहचान भुईयानवाटांड निवासी लोबन मरांडी के रुप में हुई है। मीडिया के द्वारा तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया गया। तत्पररीत थाना और एंबुलेंस के द्वारा संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर वृद्ध व्यक्ति को पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस के द्वारा बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया है। वृद्ध व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
धनबाद से नित्यानंद मंडल की रिपोर्ट—-
Highlights


