HYVA ने स्कूल से जा रही छात्रा को मारी टक्कर, स्थिति नाजुक

गिरिडीह. जिले के देवरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चतरो देवघर मुख्य मार्ग स्थित चतरो साप्ताहिक हटिया के पास डस्ट से भरा HYVA ने जनार्दन सिंह हाई स्कूल से पढ़ कर जा रही छात्रा को टक्कर मार दी, जिसमें 9वीं की छात्र बुरी तरह से घायल हो गई। छात्र की पहचान हरिरायडीह निवासी पिता रामदेव यादव की पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है।

दुर्घटना के बाद छात्रा को स्थानीय अस्पताल मन्नत हॉस्पिटल जलखारियाडीह ले जाया गया, जहां पर छात्रा की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा का पैर टूट गया है। घटना की जानकारी स्थानीय थाना देवरी को दी गई है।

HYVA ने छात्रा को मारी टक्कर :

वहीं ड्राइवर और हाइवा को ग्रामीणों ने पकड़ कर देवरी पुलिस को सौंप दिया है। देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बूझकर पत्थर डस्ट लदा हाइवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है। HYVA गाड़ी का नंबर JH 11X 0585 है। मामले में देवरी पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

जमुआ से पंचानंद राय की रिपोर्ट

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: रांची में 3 हजार लोगों ने लगाई...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार की ओर...

Asian Games 2026 Gold: झारखंड की 4 हॉकी बेटियों से मिले...

Asian Games 2026 Gold, रांची: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली झारखंड की...