चक्रधरपुर रेल मंडल में 5वीं रेलवे लाइन की कमिशनिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण अक्टूबर में 22 ट्रेनें रद्द रहेंगी। कई ट्रेनों के मार्ग भी बदलेंगे।
Jharkhand Train Update रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला सेक्शन के बीच 5वीं रेलवे लाइन को चालू करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसके तहत बंडामुंडा डी केबिन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इस निर्माण कार्य के कारण अक्टूबर की शुरुआत से मध्य तक टाटानगर, हटिया, हावड़ा और राउरकेला से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे ने अलग अलग तिथियों में कुल 22 ट्रेनों की अप और डाउन मिलाकर 37 सेवाएं रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं राजधानी एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
Jharkhand Train Update:5वीं रेलवे लाइन के लिए होगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला के बीच 5वीं रेलवे लाइन की कमिशनिंग को लेकर बंडामुंडा डी केबिन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस दौरान रेल परिचालन पर सीधा असर पड़ेगा।
रांची रेल मंडल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को अलग अलग तिथियों में रद्द किया गया है। इनमें हटिया राउरकेला पैसेंजर, संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस, हटिया झारसुगुड़ा एक्सप्रेस, टाटानगर हटिया एक्सप्रेस, राउरकेला जयनगर एक्सप्रेस और हटिया मुंबई एक्सप्रेस शामिल हैं।
Jharkhand Train Update:रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
- 58659 हटिया राउरकेला पैसेंजर
- 58660 राउरकेला हटिया पैसेंजर
- 18309 संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस
- 18310 जम्मू तवी संबलपुर एक्सप्रेस
- 18175 हटिया झारसुगुड़ा एक्सप्रेस
- 18176 झारसुगुड़ा हटिया एक्सप्रेस
- 18601 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस
- 18602 हटिया टाटानगर एक्सप्रेस
- 18105 राउरकेला जयनगर एक्सप्रेस
- 18106 जयनगर राउरकेला एक्सप्रेस
- 12812 हटिया एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस
- 12811 एलटीटी मुंबई हटिया एक्सप्रेस
- 15028 गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस
- 15027 संबलपुर गोरखपुर एक्सप्रेस
- 18641 हटिया दुर्ग एक्सप्रेस
- 18642 दुर्ग हटिया एक्सप्रेस
- 12836 एसएमवीटी बेंगलुरु हटिया एक्सप्रेस
- 12835 हटिया एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस
- 18452 पुरी हटिया एक्सप्रेस
- 18451 हटिया पुरी एक्सप्रेस
Jharkhand Train Update:अलग अलग तारीखों में प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
रेलवे के अनुसार कुछ ट्रेनें कई दिनों तक रद्द रहेंगी। हटिया राउरकेला पैसेंजर और राउरकेला हटिया पैसेंजर समेत अन्य ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों पर प्रभावित होगा। राजधानी और उत्कल एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया है।
इस रेलखंड पर काम के कारण यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और निर्धारित मार्ग की जानकारी रेलवे से जांच लेने की सलाह दी गयी है।
Key Highlights
- चक्रधरपुर रेल मंडल में 5वीं रेलवे लाइन की कमिशनिंग शुरू।
- बंडामुंडा डी केबिन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा।
- अक्टूबर में 22 ट्रेनों की 37 सेवाएं रद्द रहेंगी।
- राजधानी और उत्कल एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट में बदलाव होगा।
- राउरकेला, हटिया, टाटानगर और आसपास के यात्रियों पर पड़ेगा असर।
Jharkhand Train Update:किता सिल्ली रेलखंड पर भी आज प्रभावित रहेगा परिचालन
रांची रेल मंडल के किता सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण बर्द्धमान हटिया बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।
ट्रेन संख्या 13503 और 13504 बर्द्धमान हटिया बर्द्धमान मेमू मंगलवार को हटिया तक नहीं जायेगी। यह ट्रेन गोमो स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से वापस लौट जाएगी। इस कारण गोमो हटिया गोमो के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।



















