कोरोना की चौथी लहर से जंग की तैयारी, धनबाद डीडीसी ने चिकित्सकों के साथ की समीक्षा

धनबाद : कोरोना की चौथी लहर से जंग की तैयारी- वैश्विक महामारी की

संभावित चौथी लहर को लेकर धनबाद डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने

डीआरडीए सभागार में एसएनएमएमसीएच, सदर, सेंट्रल हॉस्पिटल समेत

अन्य सरकारी संस्थानों के प्रबंधन एवं चिकित्सकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की.

बैठक में डीडीसी ने कहा कि वैश्विक महामारी के प्रकोप से बचने के लिए

सभी संस्थान अपने यहां कैंप लगाकर टीकाकरण में तेजी लाएं.

संस्थानों के कर्मी और उनके परिजनों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करें.

संस्थान में यदि कोई कर्मी या उनके परिजन बाहर से आते हैं तो

उनकी निश्चित रूप से कोविड जांच करें. जांच के लिए सभी आवश्यक सहयोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुहैया कराया जाएगा.

उन्होंने सभी संस्थानों को कोविड माइक्रो प्लान बनाने, अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, आईसीयू, वेंटीलेटर सहित अन्य उपकरणों की तकनीकी जांच करने, कर्मियों को प्रशिक्षण देने और मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा नेशनल हाईवे एवं बंगाल से सटे बॉर्डर पर विशेष निगरानी और जांच शिविर लगाने का निर्देश दिया.

बैठक सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत, डीआरसीएचओ डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डॉ राजकुमार सिंह, डॉ विकास कुमार राणा, एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमारआ बर्नवाल, पीजी ब्लॉक, कैथ लैब, सदर अस्पताल, आईडीएसपी के सदस्य, आईआईटी आईएसएम, बीआईटी सिंदरी, एमपीएल, एसीसी, डीवीसी, रेलवे अस्पताल, सेंट्रल अस्पताल सहित अन्य सरकारी संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

वीर कुंवर सिंह की जंयती पर उनके पौत्र वधु ने प्रशासन पर लगाया नजरबंद करने का आरोप

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...